{"_id":"5ad8db994f1c1b320a8b574a","slug":"51524161433-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कोटा बढ़ाने के मामले में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कोटा बढ़ाने के मामले में आज होगी सुनवाई
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
फिरोजाबाद। कांच उत्पादन बढ़ाने के लिए सालों से गैस मांग रही इकाइयों के संबंध में आज आगरा में कमिश्रर द्वारा सुनवाई की जाएगी, जिसमें फिरोजाबाद की छह इकाइयों से संबंधित प्रकरण पर सुनवाई होगी।
टीटीजेड में बढ़ते प्रदूषण के कारण जनवरी-15 से नई इकाइयों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार पर रोक लगी है। ऐसी स्थिति में कांच इकाइयां अपनी क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर रही है। कांच उत्पादन बढ़ाने के लिए पिछले तीन साल से गैस का कोटा बढ़ाने की मांग रही हैं, परंतु कहीं से राहत न मिलने पर उद्यमी हाइकोर्ट की शरण लेने को मजबूर हुए हैं।
मीरा ग्लास इंडस्ट्रीज, सीएम ग्लास वक्र्स, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग ग्लास वक्र्स, श्रीराम ग्लास वक्र्स, इस्टर्न ग्लास वक्र्स तथा कोरोगेशन ग्लास वक्र्स द्वारा हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाइकोर्ट द्वारा टीटीजेड अथॉरिटी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कमिश्रर द्वारा आयुक्त सभागार में संबंधित इकाइयों की सुबह 11 बजे सुनवाई की जाएगी।