{"_id":"5ad8a5214f1c1b46098b56ba","slug":"51524147489-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा और भतीजा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा और भतीजा समेत तीन की मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/मांट। एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात को गांव अलीपुर (महावन) के समीप कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग पलवल से बलदेव के गांव सुर्रका में विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महावन पुलिस ने कार को कब्जे में लिया।
पलवल के गांव अमरौली निवासी सुंदर सिंह (37) पुत्र किशनलाल अपने भतीजे सुनील कुमार (35) पुत्र रामप्रसाद और बुआ के लड़के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर पहाड़ी निवासी अमर सिंह (35) पुत्र ठाकुर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर बलदेव के गांव सुर्रका के लिए निकले थे।
यहां अमर सिंह के मामा के लड़के के विवाह में तीनों को शामिल होना था। बुधवार की रात करीब 10:45 बजे बाइक सवार तीनों थाना महावन के गांव अलीपुर के माइल स्टोन 117 पर पहुंचे ही थे कि नोएडा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। तीनों की बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक कार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, परिवार के तीन युवकों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। गांव सुर्रका में विवाह समारोह में शोक व्याप्त हो गया। एसएसआई ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बिजली बोर्ड में स्टोर कीपर थे चाचा सुंदर
मथुरा। मृतक सुनील कुमार के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उनके चाचा सुंदर सिंह हरियाणा बिजली बोर्ड में स्टोर कीपर थे। उनका छोटा भाई सुनील कुमार और अमर सिंह प्राइवेट जॉब करते थे। तीनों की मौत से घर में मातम छा गया है।