फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरओ और एआरओ की परीक्षा में बैठे 5300 अभ्यर्थी

आरओ और एआरओ की परीक्षा में बैठे 5300 अभ्यर्थी

Sun, 08 Apr 2018 06:51 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
आरओ और एआरओ की परीक्षा में बैठे 5300 अभ्यर्थी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी सामान चयन परीक्षा 2017 तथा समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष चयन बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2017 को जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराया गया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 7680 अभ्यर्थियों में से 5300 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2380 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। परीक्षा जनपद के 16 केंद्रों पर आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में डीएम ने लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए, बी के निरीक्षण के दौरान पाया कि ब्लॉक ए में 480 परीक्षार्थियों में से 159 एवं ब्लॉक बी में 480 में से 157 परीक्षार्थी अनुपस्थित हैं। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 480 में से 163 एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 480 में से 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम ने द्वितीय पाली में शांति बाल कल्याण संस्थान के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां प्रथम पाली में 480 में से 166 अनुपस्थित रहे जो द्वितीय पाली में बढ़कर 170 हो गये।
विज्ञापन


महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में मिली यहां पहली पाली में 166 एवं द्वितीय पाली में 172 अनुपस्थित रहे। डीएम ने एसबीआरएल वैश्य एकेडमी का भी भ्रमण कर जायजा लिया यहां द्वितीय पाली में ब्लाक ए में 171 एवं ब्लाक बी में 161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत 7680 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5300 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में प्रतिभाग किया 2380 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed