{"_id":"5ab14d414f1c1b5a598b52b5","slug":"51521569089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोल यादव ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोल यादव ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मंगलवार को भगवा रंग में रंगे पंडाल में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव को जिलाधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच पर भाजपा नेता और चुनिंदा जिला पंचायत सदस्य ही मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने की।
दोपहर 12:30 पर शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मंत्री व भाजपा नेता ठा.जयवीर सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल सहित भाजपा संगठन से जुडे़ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला पंचायत के अधिकारियों ने मंच पर मौजूद मेयर नूतन राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मनोज कुमार, सीडीओ डॉ अशोक कुमार एवं एडीएम उदय सिंह के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बुके भेंट कर स्वागत किया। संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरबी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने की।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, जसराना चेयरमैन अवनींद्र कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, डॉ लक्ष्मीनरायन यादव, रामकैलाश यादव, वीरेद्र सुमन, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह राठौर, रामनरेश कटारा मौजूद थे।
जिला पंचायत पर पहली बार भाजपा का कब्जा हुआ है। पहली बार भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ली लेकिन इस खास मौके पर जिले के चारों भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा में नहीं। जसराना, सदर, शिकोहाबाद और टूंडला के भाजपा विधायक मौजूद नहीं थे। नामांकन के दौरान भी पार्टी के एक ही विधायक मौजूद थे।
दरअसल रातों रात जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव और उनके पुुत्र अमोल यादव भाजपा में शामिल हुए और तुरंत पार्टी ने अमोल को अपना प्रत्याशी बना दिया। जिले के दो विधायक नहीं चाहते थे कि अमोल को प्रत्याशी बनाया जाए। इसी कलह का नतीजा है कि एक भी विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने मंच पर जगह नहीं मिलने की स्थिति में नाराजगी जताई। सदस्यों की मंशा भांप कर शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष अमोल यादव खुद सभी सदस्यों के पास पहुंचे और आग्रह कर मंच पर लेकर गए।