{"_id":"5aa420b04f1c1ba3758b4b1e","slug":"51520705712-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम घोषित
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश की नगर निकायों के चुनाव संपन्न होने के साथ ही जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना आयोग ने जारी कर दी।
जिले में निकायों से ही सात सदस्यों का चुनाव किया जाना है। इसमें संबंधित नगर निकाय के पार्षद एवं सभासद मतदान करेंगे।
प्रदेश में पिछले दिनों नगर निगम, पालिका एवं नगर पंचायतों के चुनाव संपन्न कराए गए थे। निकायों के चुनाव होने के ही साथ जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
आयोग के निर्देश पर डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति नेहा शर्मा ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन 20 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक कलक्ट्रेट सिविल लाइंस स्थित एडीएम न्यायिक कक्ष संख्या सात में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन होगी।
नाम वापसी 24 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एवं मतदान 28 मार्च को सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पड़ने वाले सभी अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रहेंगे। जिला योजना समिति के सात सदस्यों में दो अनारक्षित वर्ग, दो अनारक्षित वर्ग महिला, एक अनुसूचित जाति, एक अन्य पिछड़ा वर्ग व एक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं।