फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो रोया मलूपुर

एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो रोया मलूपुर

Wed, 21 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो रोया मलूपुर
मैनपुरी/अजीतगंज। विकासखंड जागीर के गांव मलूपुर में बुधवार की सुबह एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो चीख पुकार मच गई। शवों से लिपटकर रो रही मां और बहनों को हटाने वाले लोग खुद भी अपने आंसू नहीं रोक सके। स्थिति यह रही कि गांव में दिनभर चूल्हे नहीं जले। सैकड़ों की संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम मलूपुर निवासी अरवेश यादव, उसके चचेरे भाई अनोज, पारिवारिक भाई मोहित की मैनपुरी से बाइक से गंाव जाते समय मंछना के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। अरवेश की मंगलवार को बारात जानी थी। रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजन शवों को गांव ले गए। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शवों को रखा गया। बुधवार की सुबह से ही गांव में क्षेत्र केे लोग पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 10 बजे तक गंाव में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही तीनों अर्थियां एक साथ उठाई गईं तो चीत्कार मच गई। चारों ओर से रोने बिलखने की आवाजें आने लगीं। गांव के बाहर एक ही खेत में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारात निकलने से कुछ देर पहले ही मौत के गाल में समाये अरवेश की मां सुधबुध खो चुकी हैं। अर्थी उठने के दौरान वह चिल्ला चिल्लाकर लोगों से कह रहीं थी कि कोई उनके लाल अरवेश को जगा दे वह सो रहा है। शव से लिपटकर रो रहीं थी इस दौरान उन्हें और परिवार की महिलाओं को हटाने में परिवारीजनों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed