फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा में आज पांच घंटे तक रहेंगे उपमुख्यमंत्री

मथुरा में आज पांच घंटे तक रहेंगे उपमुख्यमंत्री

Fri, 02 Feb 2018 08:52 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में आज पांच घंटे तक रहेंगे उपमुख्यमंत्री
मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शनिवार को मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरे दिन मथुरा के साथ वृंदावन में भी की गई।
विज्ञापन

चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में होने जा रहे पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल होने आ रहे उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा दिन में 11 बजे हेलीकॉप्टर से पवन हंस हैलीपैड पर उतरेंगे। इस दौरान वृंदावन में दर्शन करेंगे। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक अफसरों के साथ यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 1:30 बजे वृंदावन से मथुरा आ जाएंगे। यहां कृष्णा नगर स्थित होटल मुकुंद रिसोर्ट में पहुंचेंगे। इसके बाद 2:30 चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब एक घंटे तक इस समारोह में शामिल होंगे। वे करीब पांच घंटे मथुरा में रहेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन हैलीपैड से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को अफसर तैयारियों में जुटे रहे। मथुरा और वृंदावन में संबंधित स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed