फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खुलेआम हो रहा पशुओं का कटान, सीएम ने लिया संज्ञान

खुलेआम हो रहा पशुओं का कटान, सीएम ने लिया संज्ञान

Fri, 19 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुलेआम हो रहा पशुओं का कटान, सीएम ने लिया  संज्ञान
अवैध स्लाटर हाउस ।
मैनपुरी। गांव सिकंदरपुर में खुलेआम पशुओं का कटान और प्रतिबंधित मांस की बिक्री बवाल करा सकती है। गांव में दो गुटों के बीच आए दिन होने वाले विवाद की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। पशुओं के कटान के साथ ही कटान रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कार्रवाई की, कटान के लिए जारी हुए लाइसेंस की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर में एक सप्ताह पूर्व में मांस की बिक्री को लेकर भिड़े दो गुटों को पुलिस थाने लाई, लेकिन थाने के बाहर दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद रात में ही छोड़ दिया गया। इसके बाद गंाव के ही कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इस पर उच्च स्तरीय टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के संबंध में तीन बिंदुओं पर 20 फरवरी तक आख्या मांगी है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर में पशु वध के लिए कोई लाइसेंस नहीं है। गांव में 10 स्थानों पर पशुओं का कटान किया जाता है। इन स्थानों पर बंजारे तथा कसाई ही पशुओं को काटते हैं। काटने के बाद मांस की बिक्री शहर तथा आसपास के क्षेत्र में की जाती है। रोजाना सुबह गांव से मांस को वाहनों से लादकर शहर में लाकर खपाया जाता पशु काटने और मांस की बिक्री को लेकर दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दोनों गुट कई बार भिड़ चुके हैं। इसी बीच गांव के 10 युवाओं ने एक गुप्त टीम बनाई है। यह टीम गांव में पशु वध रुकवाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बिंदुओं पर मांगी आख्या
उप्र शासन के गोपन विभाग के अनुसचिव ने तीन बिंदुओं पर आख्या मांगी है। सिकंदरपुर में पशुवध के लिए जारी लाइसेंस का विवरण, वर्ष 2017 में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस का विवरण, आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई, प्रशासनिक स्तर पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है।

बिना लाइसेंस और मानक पूरे किए पशुओं का कटान नहीं किया जा सकता है। शासन से मांगी गई सूचना के संबंध में जानकारी नहीं है। शासन से मिले निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

- बी राम, एडीएम

फुटपाथ पर खुलेआम बिक रहा मांस
घिरोर। स्वच्छ भारत मिशन की कस्बे में धज्जियां उड़ रही हैं। कस्बे में जसराना रोड, मेन रोड, नगला किसी रोड, कुरावली रोड, नाहिली मार्ग पर खुलेआम मांस की बिक्री हो रही है। खुले में हो रही मांस की बिक्री से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने एसडीएम से अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed