{"_id":"5a5ce38d4f1c1b82268b48bf","slug":"51516037005-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला की आग लगाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर महिला की आग लगाकर हत्या
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dowry Persecution
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज की खातिर महिला की आग लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाना निधौलीकला में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मनोरा निवासी शीतल (25) की शादी दो साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी अवनेश के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर को अपनी ससुराल में मौजूद थी। आरोप है उसी समय ससुरालियों ने दहेज की खातिर महिला को आग लगा कर उसकी हत्या कर दी थी।
इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो वे रोते बिलखते हुए मौके पर जा पहुंचे और घटना से निधौलीकलां पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वही घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ओमपाल ने थाना निधौलीकलां में पति ससुर ओमवीर, सास शीलादेवी सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
दो घंटे में ही तय हो गया मौत का सफर
आग लगाकर मौत के घाट उतारी गई शीतल पिछले दिन अपने मायके गई थी। रविवार को मायके में एक तेरवी का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए उसका पति अवनेश उसके गांव गया था।
जहां से सोमवार को करीब 11 बजे वह शीतल को अपने साथ ससुराल लेकर आया था। ससुराल पहुंचने के बाद करीब एक बजे उसकी सांसे थम गई। इस तरह से शीतल ने मायके से ससुराल तक महज दो घंटे में ही मौत का सफर तय किया।