{"_id":"5a4fb6744f1c1b4d198b5158","slug":"51515173492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने नशीला बिस्कुट खिलाकर रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने नशीला बिस्कुट खिलाकर रुपये लूटे
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Biscuit
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली से हलवाई का काम करके घर लौट रहे युवक को बस में सवार युवती ने नशीला बिस्कुट खिला दिया और दस हजार रुपये पार कर दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में युवक को देखकर राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
फिरोजाबाद थाना एका के बीगना गांव निवासी वीटू पुत्र सुरेश दिल्ली में हलवाई का काम करता है। गुरुवार रात वह दिल्ली से रोडवेज बस से घर लौट रहा था। बस में सवार एक युवती ने उसे बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
वीटू के बेहोश होने के बाद युवती उसके पास रखी दस हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गई। रोडवेज बस में बेहोशी की हालत में पड़े युवक को चालक और परिचालक रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। यहां युवक को बेहोशी की हालत में देखकर राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए।