फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रेमी के साथ पति के टुड़ने कर टेंपो से खेतों में फेंके

प्रेमी के साथ पति के टुड़ने कर टेंपो से खेतों में फेंके

Thu, 04 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ पति के टुड़ने कर टेंपो से खेतों में फेंके
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने आगरा के एत्माद्दौला थाना के टेड़ी बगिया निवासी विनोद प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। गला दबाकर आगरा में हत्या के बाद शव टेंपो से मोहम्मदाबाद लाकर शमशानघाट में टुकड़ों में काटा। पुलिस का दावा है कि इसके बाद पत्नी ने क्रूरता की हद पार करते हुए पति के शव के टुकड़े नारखी क्षेत्र में कई जगह फेंके। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गुरुवार को रजावली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना नारखी क्षेत्र में विगत 31 दिसंबर को गांव बैंदीपुर बिदरखा में पंचायतघर के बाहर युवक का कटा सिर मिला था। खोजबीनके बाद उसके पैर की हड्डियां एवं एक हथेली बुर्जी से बरामद हुई थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। शव की शनाख्त एक जनवरी को आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के टेड़ी बगिया निवासी जितेंद्र एवं राकेश पुत्रगण गुलजारीलाल ने अपने भाई विनोद प्रजापति के रूप में की थी।
विज्ञापन


परिजनों ने मृतक विनोद की पत्नी अनीता और उसके प्रेमी किशन पर हत्या की आशंका जताई थी। एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नारखी संजय सिंह ने रजावली चौराहे से विनोद की पत्नी अनीता एवं उसके प्रेमी किशन मल्लाह उर्फ किशन नरायन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनो ने कबूला कि विनोद की गला दबाकर हत्या करने से पूर्व उसे आगरा स्थित होटल में खाना खिलाया था। खाना खिलाते वक्त विनोद को शराब में नशे की गोली मिलाकर दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के अचेत होने पर प्रेमी किशननरायन और उसके चचेरे भाई ने विनोद के हाथ पैर पकड़े और अनीता ने गला दबाकर हत्या कर शव ऑटो में रखकर टूंडला स्थित मोहम्मदाबाद में लाए। टूंडला के मोहम्दाबाद स्थित शमशानघाट की झाड़ियों में प्लास्टिक की पिन्नी बिछाकर शव के टुकड़े बंका से किशन ने किए। शरीर के टुकड़ों को ऑटो में रख कर रास्ते में फेंकते गए। ताकि कोई शव की शनाख्त न करे। एसपी सिटी राजेश सिंह ने कहा कि ऑटो किशन के चचेरे भाई का था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अनीता का प्रेमी किशन मल्लाह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे किशन गांव में खेतीबाड़ी करता है। शादी से पहले ही वो अनीता से प्यार करता था। शादी के बाद वो अनीता को भुला नहीं पाया। बताते हैं कि शादी के बाद वो कई बार अनीता से मिलने आगरा जाता था। टूंडला में किराए का कमरा लेकर अनीता को रखता था। अनीता दो बच्चे पांच वर्षीय बेटा आयुष और एक वर्ष की बेटी पल्लवी है। लेकिन बच्चे पिता विनोद के पास रहते थे।

थानाध्यक्ष नारखी ने बताया कि पति की करने हत्या के बाद विनोद की पत्नी अनीता को जब पति के शव के टुकड़े करने वाले स्थान पर लेकर पुलिस पहुंची तो वह टूट गई। प्रेमी के चक्कर में पति को ठिकाने लगाने वाली अनीता दहाड़ मारकर रोने लगी। बोली कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।

पुलिस ने बताया कि विनोद प्रजापति की हत्या का किसी को पता नहीं चल सके। इसके चलते उसके शव के टुकड़े कर डाले। सिर अलग काटने के साथ हाथ कई हिस्से में काटे। पैरों के टुकड़े कर शरीर को कई हिस्सों में काटा और रास्ते में फेंकते चले गए। सिर को खेत में फेंकने की बात कही है।


विनोद प्रजापति की हत्या में अनीता एवं उसके आशिक किशन नरायन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ऑटो को चलाने वाले उसके चचेरे भाई की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed