{"_id":"5a46766f4f1c1b09788b578f","slug":"51514567279-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता ने जूनियर शिक्षक को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता ने जूनियर शिक्षक को जड़ा थप्पड़
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज की वरिष्ठ प्रवक्ता ने मानदेय शिक्षक पर चोरी का आरोप लगाते हुए गालीगलौज कर दी। इसके बाद आपा खो चुकी शिक्षिका ने युवा शिक्षक में थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद स्कूल का स्टाफ प्रवक्ता के विरोध में आ गया। वहीं बालिकाओं ने भी कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। शिक्षक और विद्यार्थियों ने प्रवक्ता के निलंबन की मांग की।
शहर के प्रतिष्ठित बालिका विद्यालय में शुक्रवार को वरिष्ठ प्रवक्ता ऊषा पांडेय ने साथी अध्यापक को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह स्टाफ बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगा रहा था। तभी स्कूल पहुंची ऊषा पांडेय ने पीछे खडे़ शिक्षक साथी विपिन जोशी पर पर्स से सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पहले गालीगलौज कर दी और थप्पड़ भी जड़ दिए।
वरिष्ठ शिक्षिका के व्यवहार पर बेबस अध्यापक विपिन जोशी रोने लगा। घटना के बाद विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्राओं में आक्रोश बढ़ गया। कार्य बहिष्कार का एलान करते हुए शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। प्रबंधक-प्रधानाचार्य को लिखित ज्ञापन देकर पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों ललिता दुबे, नलिनी शर्मा, संदीप दीक्षित, रतिभान वर्मा, चेतना पालीवाल, रंजू यादव, प्रतीक्षा राजपूत, मधुवाला बंसल, अंजलि बाजपेई, कल्पना यादव, निधि गुप्ता, नीतू सिंह, स्नेहलता सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
पहले भी सुर्खियों में रही है प्रवक्ता
रिक्शा चालकों, आटो ड्रायवरों की पिटाई को लेकर टीचर पहले भी सुर्खियों में रही हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार तीन दिन पूर्व पांडेय द्वारा एक छात्रा की पिटाई के विरोध में विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने हंगामा काटा।
शिक्षक के साथ मारपीट की घटना शर्मनाक है। आक्रोशित स्टाफ और छात्राओं ने लिखित ज्ञापन देकर ऊषा पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजा गया है। घटना की सूचना फोन पर डीआईओएस को भी दे दी गई है।
-डॉ. विनीता तिवारी, प्रधानाचार्य, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज
ऊषा पांडेय के साथ मैं भी बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने पहुंचा। तभी भड़कीं श्रीमति पांडेय ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना को पूरा स्टाफ ही नहीं मैदान में खेल रहीं छात्राओं ने भी देखा।
-विपिन जोशी, पीड़ित मानदेय शिक्षक
मुझे बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति लगाने को लेकर विद्यालय में परेशान किया जा रहा है। जब मैं अंगूठा लगाने जाती हूं। तभी मशीन को बंद कर दिया जाता है। शुक्रवार सुबह अंगूठा लगाते समय मुझे अपने पीछे कोई खड़ा महसूस हुआ। इतना ही नहीं मेरा पर्स की चेन भी खुली हुई थी। इसको लेकर मैने तत्काल पीछे मुड़कर देखा और थप्पड़ मार दिया। पूर्व में मेरी सोने की चूड़ी भी चोरी हो चुकी है। बाद में मुझे जानकारी हुई कि यह तो विपिन है। मेरा विपिन को थप्पड़ मारने का कोई इरादा नहीं था।
ऊषा पांडेय, प्रवक्ता, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज