फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डूडा के 15 करोड़ के बिल मामले का खुलासा होने पर ये बोले अधिकारी

डूडा के 15 करोड़ के बिल मामले का खुलासा होने पर ये बोले अधिकारी

Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डूडा के 15 करोड़ के बिल मामले का खुलासा होने पर ये बोले अधिकारी
आगरा। एमजी रोड के दोनों की ओर दीवारों पर हुई पेंटिंग में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से भेजे गए 15 करोड़ के बिल के मामले में लीपापोती हो गई है।
विज्ञापन


अधिकारी अब इसे लिपिकीय त्रुटि बता रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि अफसरों ने बिना पढ़े कवरिंग लेटर पर दस्तखत कैसे कर दिए। यदि लेटर को पढ़ लिया जाता तो फजीहत नहीं होती।

एमजी रोड पर पर हुई पेटिंग का व्यय राशि विकास प्राधिकरण करनी अदा करनी थी। व्यय राशि का बिल डूडा ने जिलाधिकारी को भेजा था। जिलाधिकारी के माध्यम से ही कवरिंग लेटर बनाकर विकास प्र्राधिकरण को भेजना था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय से कवरिंग लेटर में व्यय हुई धनराशि 1500,750,00.00 दर्शायी गई है। यहां लिपिक ने शासकीय नियमों का पालन नहीं किया।

नियम में यह स्पष्ट है कि जब कभी कोई राशि अंकों में लिखी जाती है तो कोष्ठक में इस राशि को शब्दों में लिखा जाता है लेकिन यहां राशि केवल अंकों में लिखी हुई थी। हैरत की बात यह है कि जिलाधिकारी गौरव दयाल ने भी पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह कह रहे हैं कि यह लिपकीय त्रुटि थी जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया था। फर भी इस मामले में गलती करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आखिर 15 लाख कहां खर्च हुए

डूडा ने कहा कि बिल 15 करोड़ का नहीं, बल्कि 15 लाख का था। सवाल यह है कि 15 लाख भी कहां खर्च किए गए। सारा काम तो समाजसेवी संस्थाओं ने किया।

पेंटिंग स्कूल के बच्चों ने की, रंग भी साथ लाए। फिर यह 15 लाख कहां लगाए गए। संस्थाओं को यह बताया भी नहीं गया था कि डूडा इस काम में शासन को बिल भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed