{"_id":"5a394e184f1c1b001c8b9df8","slug":"51513704984-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश मिश्रा अध्यक्ष, विश्वप्रताप बने जिला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश मिश्रा अध्यक्ष, विश्वप्रताप बने जिला मंत्री
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नेताओं की सूझबूझ से माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव टल गया। मैराथन मंथन के बाद बनी सहमति पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमलेश मिश्र को अध्यक्ष एवं विश्व प्रताप सिंह चौहान को जिला मंत्री घोषित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जनपदीय शिक्षकों का आभार जताया।
शिक्षक संघ जिला इकाई के चुनाव को लेकर कई दिनों से सहमति के प्रयास चल रहे थे लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी हरिकांत शर्मा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को डेलीगेट सूची आदि प्रक्रिया शुरू की।
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक आरके तिवारी, सोहन चंद्र शर्मा, रामलाल कुशवाहा, मुकेश शर्मा, कन्हीं सिंह वर्मा, सुधीर गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह चौहान आदि की सात सदस्यीय समिति ने आम सहमति बनाते हुए कमलेश मिश्र और विश्व प्रताप सिंह के नाम प्रस्तावित किए। दोनों ही नामों पर आम सहमति बनी।
विज्ञापन
शिक्षक नेता सोहनचंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र और सहमति एकता का प्रतीक है। मंडलीय अध्यक्ष रामलाल कुशवाहा, डॉ. विनीता तिवारी, मनोज तिवारी आदि ने कहा कि सर्वसम्मति चुनाव गुटबाजी न होने का प्रमाण है।
जिलामंत्री लज्जाराम यादव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, तूफान सिंह, आदर्श मिश्र, डॉ. बृजेश दीक्षित, अजीत यादव, प्रेमपाल सिंह, निशा गुप्ता, मधु बंसल आदि प्रमुख हैं। बता दें कि कमलेश मिश्र एलबीएस इंटर कालेज जैथरा और विश्व प्रताप जनता इंटर कालेज पिलुआ में शिक्षक हैं।
शिक्षक सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि शिक्षक सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। जनपदीय साथियों का प्यार और भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा। शीघ्र क्षेत्रीय संतुलन एवं सक्रियता के आधार पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिलामंत्री विश्व प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बड़े एवं वरिष्ठ साथियों ने जो भरोसा जताया है उसका बदला कार्य एवं लगन से दिया जाएगा।