{"_id":"5a15b3b14f1c1baf678bd3af","slug":"51511371697-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को छकाया छत पर चढ़ी महिला ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को छकाया छत पर चढ़ी महिला ने
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवारामपुर में बुधवार सुबह एक महिला छत पर चढ़ गई। इस दौरान उसने ससुरालीजनों को गालियां देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। काफी देर समझाने बुझाने के बाद उसे उतारा गया। पीड़ित ससुर ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवारामपुर निवासी रामवचन ने करीब नौ वर्ष पहले कन्नौज के गांव खड़नी निवासी ममता के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। मगर इसके बाद ममता ने गाली गलौज, मारपीट करना शुरू कर दिया। समझाने के लिए जब भाई आया तो उसे भी भगा दिया। बुधवार सुबह करीब छह बजे ममता छत पर चढ़ कर ससुरालीजनों को गालियां बकने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई।
पुलिस को देखकर महिला ने छत से कूद कर आत्महत्या करने चेतावनी दे डाली। धमकी से पुलिस और परिवारीजन सहम गए। काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। बमुश्किल महिला को नीचे उतारा गया। पीड़ित रामवचन ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि बहू रोजाना इसी तरह से परेशान करती है। वह उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।