{"_id":"5a0da62a4f1c1bca678bbe05","slug":"51510843946-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों ने बढ़ा दी फूलों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों ने बढ़ा दी फूलों की कीमत
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
फूल
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चुनावों ने बाजार में बेजार पड़े फूलों की कीमत बढ़ा दी है। नेताजी के स्वागत सत्कार, चुनावी सभाओं में जनता को लुभाने के लिए इन फूलों की खरीदारी हो रही है। इस दौरान फूलों के बाजार में गर्माहट आ गई है।
दीवाली के बाद फूलों का बाजार नरम हो जाता है। इस बार कोढ़ में खाज सहालगों का कम होना है। कारोबारी भी चिंता में थे तभी चुनावों की सौगात आ गई। निकाय चुनावों में नगर निगम के ही 70 वार्डों में छह सौ से अधिक प्रत्याशी हैं।
इस समय प्रचार जोरों पर है ऐसे में जनता अपने नेता का फूलों से स्वागत कर रही है, इधर प्रत्याशी भी जनता को फूलों की माला पहनाकर उनसे वोट देेने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में बाजार चहक उठा है। फूलों के कारोबारी प्रफुल्ल ने बताया इस समय गेंदा, गुलाब और सफेद फूूल की खासी मांग है। रंगेश्वर मंदिर के निकट फूल बेच रहे दिलीप सैनी ने कहा 15 दिन पहले तक जो माला 5 से 7 रुपये की बिक रही थी वो इस समय 10 से 15 रुपये तक की बिक रही है।