{"_id":"59f9fae24f1c1b79548ba5dc","slug":"51509554914-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी प्रक्रियाओं से छात्रों को कराया जाएगा अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी प्रक्रियाओं से छात्रों को कराया जाएगा अवगत
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। 14 से 17 वर्ष आयु के छात्रों को नेशनल क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में युवा मतदाताओं के सफल सहयोग के लिए मतदान अधिकार से पूर्व ही उन्हें चुनावी प्रक्रियाओं एवं तकनीकियों से अवगत कराने की पहल शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर विद्यालयों में अध्ययनरत 14 से 17 वर्ष के छात्रों (भावी मतदाताओं) को विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र में चुनावी महत्व, मतदाता एवं मताधिकार के प्रति जागरूक करने को कहा है।
इसके लिए नेशनल क्विज प्रतियोगिताओं का सहारा लिया जाएगा। तीन चरणों की यह प्रतियोगिताएं विद्यालय, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। डीआईओएस ने जिला स्तर के प्रथम तीन चयनितों के नाम चार नवंबर तक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि इन्हें जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग सुनिश्चित कराया जा सके। बताते चलें कि जिले में संचालित 553 माध्यमिक विद्यालयों में भावी मतदाता आयुवर्ग के लाखों छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।