{"_id":"59ee15f24f1c1b9f678b7050","slug":"51508775410-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के ठेकेदारों ने फिर किया टेंडर बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के ठेकेदारों ने फिर किया टेंडर बहिष्कार
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नगर निगम के विकास कार्यों पर एक फिर हड़ताल का साया मंडरा रहा है। निगम की ओर से करीब 23 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के लिए आमंत्रित टेंडर का ठेकेदारों ने फिर से बहिष्कार का एलान किया है। ठेकेदारों का कहना है कि जब तक पांच वर्ष के रखरखाव की शर्त वापस नहीं ली जाएगी तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
नगर निगम में विकास कार्यों के पांच वर्ष तक रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार पर सिर डालने और जीएसटी भुगतान को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो गया है। ठेकेदारों का कहना है कि शासन पांच वर्ष तक रखरखाव की शर्त को वापस ले या फिर आगणन में रखरखाव की राशि को भी जोड़ा जाए। दूसरा जीएसटी का भुगतान सीधे नगर निगम के माध्यम से कराया जाए।
इसको लेकर पिछले ढाई महीने से ठेकेदारों की हड़ताल चल रही थी। इस बीच निगम ने करीब 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी भी किए लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर खरीदने नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने पिछले दिनों ठेकेदारों से वार्ता की और समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया, तो उन्होंने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
लेकिन सोमवार को उन्होंने बैठक कर टेंडर के बहिष्कार का एलान कर दिया। नगर निगम कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह तरकर ने कहा कि उनका टेंडर बहिष्कार मांगें माने जाने तक जारी रहेगा। बैठक में गोविंद शर्मा, मनोज गर्ग, ललित चतुर्वेदी, शिवकुमार अग्रवाल, लक्ष्मीकांत, मोहित अग्रवाल, राम प्रकाश, विजय यादव आदि मौजूद रहे।