{"_id":"597cd3244f1c1b991d8b45eb","slug":"51501352740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बहुरेंगे गांव के निर्धनों के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बहुरेंगे गांव के निर्धनों के दिन
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने हर गांव के 100 निर्धन परिवारों को चिह्नित किया है। इसकी लिस्ट तैयार कर अधिकारियों को इन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों जिले के अधिकारियों की बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव ने इसके निर्देश दिए थे।
उन्होंने प्रत्येक गांव से 100 निर्धन परिवारों की लिस्ट बनाने की बात कही थी। जिन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके बाद सभी ब्लॉक के बीडीओ को गांव में जाकर लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद 100 निर्धन परिवारों को चुन लिया गया है। अब यह देखा जाएगा कि यह परिवार किस योजना के लिए पात्र हैं और अभी तक किन योजनाओं का लाभ परिवार को नहीं मिल सका है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में 560 गांव हैं। इस योजना का लाभ देने के लिए सभी गांव से 53300 परिवारों को चुन लिया गया। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन परिवारों को वृद्धावस्था पेंशन, जॉब कार्ड, आवास योजना, राशन, उज्ज्वला योजना, शौचालय, टीकाकरण आदि योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि बैठक में इस प्रक्रिया के बारे में निर्णय लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। तैयार की गई लिस्ट के अनुरूप जल्द पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।