फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुस्से में व्यापारी, बंद रही तीन हजार दुकानें

गुस्से में व्यापारी, बंद रही तीन हजार दुकानें

Tue, 25 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
गुस्से में व्यापारी, बंद रही तीन हजार दुकानें
आगरा। नमक की मंडी में सेब का बाजार पुलिस चौकी के पास सोमवार रात सराफ अनोखे लाल राजकुमार की दुकान से हुई 10 लाख की चोरी पर मंगलवार को भारी गुस्सा दिखाई दिया। नमक की मंडी बंद रही। इसमें छोटी-बड़ी तीन हजार दुकानें हैं।
विज्ञापन


घटना पर सराफा बाजार की राजनीति भी खुलकर सामने आ गई। सराफा नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। पीड़ित सराफ राजकुमार ने सराफा कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ बाजार में पोस्टर लगवा दिए। पूरे दिन माहौल गर्म बना रहा।
विज्ञापन


चोर 130 ग्राम सोना, 1.7 किलो चांदी, 2.5 लाख के हीरे और 31 हजार रुपया ले गए थे। सोमवार रात ही एलान कर दिया गया था कि मंगलवार को बाजार बंद रखा जाएगा। उस समय गुस्सा पुलिस के खिलाफ था। कहा जा रहा था कि पुलिस गश्त कर रही थी। इसके बावजूद चोरी हो गई। देर रात नाराजगी बाजार कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा और महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि जब सुनील कुमार को घटना के बारे में बताया गया था, तो वह मौके पर नहीं आए। मंगलवार को राजकुमार वर्मा ने आरोप लगा दिया कि चोरी सुनील ने ही कराई है। इसके लिए बिजली बंद कराई गई। जिस दुकान में चोरी हुई है, उसके आसपास सराफों की 20-25 दुकानें हैं। यहां स्ट्रीट लाइट लगी हैं लेकिन एक महीने से खराब हैं।

दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम में शिकायत की लेकिन कोई ठीक करने नहीं आया। जवाब मिला, बरसात में मरम्मत के काम बंद हैं। माना जा रहा है कि अंधेरा होने के चलते चोरों का काम आसान हो गया। अब इसी पर आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इसका कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया। उधर सुनील कुमार वर्मा ने सभी आरोप निराधार बताए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग इस मामले पर राजनीति करने में लगे हैं।


पुलिस ने नहीं की चोरों की तलाश
आगरा। सराफा बाजार में घटना पर राजनीति शुरू हो जाने के चलते पुलिस शांत बैठ गई। चोरों की तलाश तक नहीं की गई। कोई अधिकारी भी सराफा बाजार में नहीं पहुंचा और ना ही सराफों से अपील की गई कि वे दुकान खोल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed