{"_id":"595a86c54f1c1b210b8b477b","slug":"51499104965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 31 से बीडीसी सदस्य बनीं इंद्रवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 31 से बीडीसी सदस्य बनीं इंद्रवती
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ इंद्रवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या-31 के लिए हुए उपचुनाव में नगला रामा की इंद्रवती को जीत मिली। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
वार्ड संख्या 31 के लिए इंद्रवती, चंद्रश्री, भावना देवी, मीरा देवी और शिवरानी ने नामांकन किया था। आम सहमति न बनने पर एक जुलाई को बूथ संख्या 54 और 55द पर मतदान डाले गए। बूथ संख्या 54 पर 665 में से 374 वहीं बूथ संख्या 55 पर 727 में से 382 मतदान पड़े। सोमवार को चुनाव अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के निर्देशन में मतगणना हुई। आरओ ने बताया कि दोनों बूथों पर नगला रामा निवासी माधौसिंह पत्नी इंद्रवती को 455 और पारौली कन्हईलाल की पत्नी शिवरानी को 329 मत मिले। इंद्रवती ने 198 मतों से जीत दर्ज की। सदस्य की आकस्मिक मृत्यु के बाद चुनाव कराए गए थे।
अविश्वास प्रस्ताव के लिए चाहिए 32 सदस्य
जसराना। जसराना ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल सिंह के खिलाफ जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के सहयोग से झपारा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य आकृति यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर सात जुलाई को बैठक होनी है। जिसके पक्ष में भी 32 सदस्यों का समर्थन हासिल होगा उसी की जीत पक्की है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने एसडीएम जसराना को चुनाव अधिकारी नियुक्ति किया है। बैठक में प्रस्ताव पर बहस कराने के बाद आम सहमति न बनने पर मतदान होगा। डा. संजीव यादव ने कहा कि उसके पास 44 सदस्यों का समर्थन हासिल है। वहीं डा. रामपाल सिंह यादव कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।