{"_id":"5942ce694f1c1b0f0f8b46d2","slug":"51497550441-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड ड्रेस बांटी, तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड ड्रेस बांटी, तो खैर नहीं
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
school dress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इस बार रेडीमेड ड्रेस खरीदकर वितरण किया तो गुरुजी की खैर नहीं। इसलिए शिक्षक गुणवत्तापूर्ण कपड़ा खरीदें, इसके बाद सिलाई कराकर ड्रेस का वितरण करें। यह निर्देश बीएसए सचिदानंद यादव ने ब्लाक मदनपुर और अरंाव में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को दिए।
अरांव ब्लाक के संत जनूबाबा डिग्री कालेज और मदनपुर ब्लाक के रणवीर सिंह श्याम सिंह डिग्री कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसए सचिदानंद यादव ने कहा कि ड्रेस वितरण के लिए बच्चों के नाप करा लिए जाएं। क्रय समिति का गठन कर ड्रेस का कपड़ा खरीदा जाए।
अगर एक लाख रुपये से ज्यादा की खरीदारी होनी है तो टेंडर प्रक्रिया अपनाएं। स्कूल समय में शिक्षक नियमित पहुंचे। शासन की मंशा प्राथमिक शिक्षा को सुधारने की है। इसलिए शिक्षक मेंहनत कर बच्चों का भविष्य बनाए। इस दौरान एबीएसए विनोद पांडेय, धर्मेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।