{"_id":"593d88ce4f1c1bd9358b460b","slug":"51497204942-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंजन फेल, एक घंटा बाधित रहा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंजन फेल, एक घंटा बाधित रहा रेलमार्ग
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला । दिल्ली रेलखंड पर हाथरस के निकट इलाहाबाद-ऊधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया गया। इसके चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
इलाहाबाद से चलकर ऊधमपुर जाने वाली 24155 इलाहाबाद-ऊधमपुर एक्सप्रेस शनिवार रात 11.30 बजे करीब हाथरस रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। तभी अचानक उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने इंजन में खराबी को दूर करने का प्रयास किया लेकिन कमी दुरुस्त नहीं हो सकी। इस पर चालक ने नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया। जानकारी पर नियंत्रण कक्ष ने पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को चलाने के निर्देश दिए। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर एक मालगाड़ी का इंजन निकालकर ट्रेन में लगाया गया। तकरीबन करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित लगभग आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।