फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   51 People Health Check 30 Quarantine Who Attended The Religious Event In Delhi

मथुराः दिल्ली तबलीगी जमात से आए 30 लोगों को एकांतवास, 51 की जांच

Wed, 01 Apr 2020 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Apr 2020 12:00 PM IST
सार

51 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई

विज्ञापन
51 People Health Check 30 Quarantine Who Attended The Religious Event In Delhi
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के धार्मिक जलसे में कोरोना से संक्रमित लोगों के मिलने के बाद से मथुरा प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने ऐसे 51 लोगों की सूची मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है जो जलसे में शामिल होन के बाद यहां की मस्जिदों में आसरा लिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को दो बसों से जांच के लिए वृंदावन लाया गया। इनमें से 30 लोग दिल्ली की जमात से कुछ दिन पहले ही लौटे हैं। ये सभी शामली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि स्थानीय 21 लोग 14 दिन पहले यहां पहुंचे थे। सभी लोग फरह और ओल की मस्जिदों में ठहरे थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में जमात से लौटे 30 लोगों को मथुरा में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जबकि शेष 21 लोगों में से सात डीगगेट, सात सुखदेव नगर और सात गोविंद नगर के निवासी हैं। इन सभी को घरों में ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि 51 लोगों की सूची उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम फरह और ओल पहुंची, जहां से सभी लोगों को रोडवेज की दो बसों से जांच के लिए शाम को वृंदावन लाया गया।

वृंदावन के अग्रसेन भवन में सभी जांच की गई। कोरोना कंट्रोल रूम से जुड़े डॉक्टर मुनीष पौरुष ने बताया कि सभी को निगरानी में रखा जाएगा। रोडवेज के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फरह और ओल से दो बसें 51 लोगों को लाने के लिए भिजवाई थीं।
 

मथुरा के दो युवक, दिल्ली में मिली दोनों की लोकेशन
जलसे में शामिल लोगों की जो सूची प्रशासन को मिली है उसमें दोनों युवकों के मोबाइल नंबर भी हैं। पुलिस ने नंबरों को ट्रेस किया तो दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। बताया जा रहा है कि छाता निवासी मौलाना के साथ दोनों युवक जलसे में शामिल होने दिल्ली गए थे।

मथुरा के राया निवासी इरफान और शाहिद भी जलसे में शामिल हुए थे। मंगलवार दोपहर इसकी जानकारी मथुरा प्रशासन को हुई तो दोनों की तलाश शुरू की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम शाहिद के घर पहुंची और उसके भाई रहीस का स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन वह संक्रमित नहीं निकला। 

मथुरा के दो युवकों ने दिल्ली के धार्मिक जलसे में भाग लिया था। दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवकों के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। युवकों को साथ ले जाने वाले मौलाना के संबंध में जानकारी नहीं है। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed