फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50,000 people in Trans-Yamuna to face water crisis for two days.

Agra News: ट्रांस यमुना में दो दिन जलसंकट झेलेंगे 50 हजार लोग

Tue, 07 Apr 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
50,000 people in Trans-Yamuna to face water crisis for two days.
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4R में सोमवार सुबह पानी नही आया। इस दौरान समरसेबल से पानी भरती हुई महि
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के लोगों को दो दिन जलसंकट का सामना करना पड़ेगा छत्ता जोन के अंतर्गत ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन के टैंक की सफाई के कारण 7 और 8 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


जलकल विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह सप्लाई सामान्य रहेगी, लेकिन मंगलवार शाम और बुधवार को सुबह-शाम जलापूर्ति नहीं होगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार सुबह की आपूर्ति के समय पानी का भंडारण कर लें।
विज्ञापन

जलापूर्ति न होने से शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदान सिंह डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बाला जी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास, नगला विहारी और बघेल बस्ती आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाॅयर्स कॉलोनी से लोहामंडी तक बूंद-बूंद को तरसे लोग
सोमवार को लाॅयर्स कॉलोनी स्थित भूमिगत टैंक और लोहामंडी स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई के कारण 50 से अधिक कॉलोनियों में सप्लाई ठप रही। गर्मी के तेवर तीखे में पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में सोमवार को हजारों लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकते नजर आए। आवास विकास कॉलोनी में भी भारी किल्लत रही, जहां लोगों को पानी खरीदकर जरूरतें पूरी करनी पड़ीं। लोहामंडी से जुड़े गोकुलपुरा, राजा की मंडी, मोतीकुंज, नौबस्ता, जटपुरा, खातीपाड़ा, बेसन की बस्ती में जलसंकट रहा। लाॅयर्स कॉलोनी से जुड़े दयालबाग, नगला पदी, टैगोर नगर, कबीर नगर, कौशलपुर आदि क्षेत्रों में पानी नहीं आया।




10 अप्रैल तक जारी रहेगी किल्लत
जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत के अनुसार, शहर के 30 से अधिक टैंकों की सफाई के लिए एक विशेष रोस्टर तैयार किया गया है। यह सफाई अभियान 10 अप्रैल तक चलेगा, जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बारी-बारी से पानी की कटौती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में टैंकर मंगवाने के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं।

------------
टैंकरों से की जाएगी आपूर्ति

सफाई कार्य जनहित में आवश्यक है। नागरिकों की सुविधा के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। लोग इस काम में सहयोग करें। — एके राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
-----------


टैंकर के लिए यहां करें संपर्क
टोलफ्री नंबर - 1800-2702722
कंट्रोल रूम - 8192095401
ललित कुमार (अवर अभियंता) - 8192095951
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed