फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50,000 homes will be without water today. The Lawyers Colony CWR and the Lohamandi overhead tank will be cleaned. In case of emergencies, tankers will supply drinking water to the affected areas.

Agra News: 50 हजार घरों में आज नहीं आएगा पानी, लॉयर्स कॉलोनी में सीडब्ल्यूआर और लोहामंडी में ओवरहेड टैंक की सफाई, आकस्मिक स्थिति में टैंकर से होगी प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति

Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
50,000 homes will be without water today. The Lawyers Colony CWR and the Lohamandi overhead tank will be cleaned. In case of emergencies, tankers will supply drinking water to the affected areas.
आगरा। लॉयर्स कॉलोनी और लोहामंडी क्षेत्र में 50 हजार से अधिक घरों में सोमवार को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जलकल विभाग ने लॉयर्स कॉलोनी में भूमिगत जलाशय (सीडब्ल्यूआर) और लोहामंडी स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई के लिए पेयजल आपूर्ति बंदी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि शहरभर में 30 ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर की सफाई के लिए रोस्टर जारी है। सोमवार को हरीपर्वत जोन स्थित लॉयर्स कॉलोनी में सीडब्ल्यूआर की सफाई के कारण दयालबाग, नगला पदी, टैगोर नगर, कबीर नगर, कौशलपुर, निर्भय नगर, देव नगर आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर, लोहामंडी ओवरहेड टैंक से पोषित गोकुलपुरा, राजामंडी, मोती कुंज, नौबस्ता, जटपुरा, खातीपाड़ा, बेसन की बस्ती आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा। आकस्मिक स्थिति में टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

टैंकर के लिए यहां करें संपर्क

* पेयजल आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों के लिए टैंकर से पानी मंगाने के लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 18002702722 और कंट्रोल रूम नंबर 81920952401 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed