फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   500 saplings planted on the first day of Van Mahotsav

Agra News: वन महोत्सव के पहले दिन रोपे 500 पौधे

Mon, 01 Jul 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
500 saplings planted on the first day of Van Mahotsav
वन महोत्सव के पहले दिन रोपे 500 पौधे
विज्ञापन

डीएम ने कहा, पर्यावरण रक्षा और जीवन सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। वन विभाग की ओर से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महुअन में पौधे रोपित कर किया। डीएम ने कहा कि पर्यावरण रक्षा और जीवन सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। महोत्सव के पहले दिन जिले के अलग-अलग स्थानों पर 500 पौधे लगाए गए।
प्राथमिक विद्यालय नगला महुअन में डीएम ने वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया। डीएम के साथ सीडीओ नेहा बंधु और बीएसए दीपिका गुप्ता ने भी पौधे रोपित किए। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति वन महोत्सव सप्ताह में कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करे और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत 35.63 लाख पौधे वन विभाग और अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। वन महोत्सव सप्ताह में प्रत्येक दिन पर्यावरणीय विषयों पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि के आयोजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारियों की देखरेख में लगाए गए पौधे
करहल/भोगांव/बेवर/किशनी/कुसमरा। वन विभाग करहल रेंज की ओर से प्राथमिक विद्यालय गढ़िया आलमगीरपुर बरनाहल में प्रधानाध्यापिका अलका जैन, प्रधान ओमकार ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। यहां कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी करहल शोएब आलम अंसारी, वन दरोगा राजवीर सिंह मौजूद रहे। भोगांव वन रेंज के अंतर्गत आदर्श जनता इंटर कॉलेज बेवर में अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता में पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम, आंवला आदि के पौधे रोपित किए गए। वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा, डिप्टी रेंजर प्रवेंद्र कुमार, वन दरोगा गजेंद्र सिंह, रन सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर ग्राम पंचायत औडेंय पड़रिया मैनपुरी में सुदीप चौहान, रेखा चौहान, वन क्षेत्राधिकारी मैनपुरी विवेकानंद दुबे तथा विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे। किशनी रेंज के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला हविलिया सिंहपुर जागीर में संतोष यादव प्रधान मैदेपुर, श्रद्धा चौहान प्रधानाध्यापक, रचना शाक्य आदि ने पौधे रोपित किए। इस अवसर पर वन दरोगा पंकज यादव, प्रखर कुमार, वन रक्षक शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। कंपोजिट स्कूल धमियांपुर में प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार शाक्य ने पौधे लगाए। इस मौके पर कमलेश कश्यप, प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी यादव, शैलेंद्र यादव, सुनील गौतम, रमन कश्यप, सौरभ कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed