फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   500 rupees fine for not depositing the outstanding fees by 17

बकाया फीस 17 तक न जमा करने पर 500 रुपये अर्थदंड

Fri, 12 Aug 2022 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
500 rupees fine for not depositing the outstanding fees by 17
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सत्र और मुख्य परीक्षा (सत्र 2021-22) की परीक्षाओं की बकाया परीक्षा फीस जमा न करने वाले कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। फीस जमा करने के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया गया है, इसके बाद आर्थिक दंड लगाया जाएगा। पहले हफ्ते में प्रति छात्र 500 रुपये और दूसरे हफ्ते में प्रति छात्र 1000 रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा फीस जमा न किए जाने से संबंधित कॉलेजों के परिणाम रोके गए हैं। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति भी नहीं दी गई है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से होनी हैं और 14 अगस्त परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख दी गई है। 17 अगस्त से बड़ी परीक्षाएं हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक 17 अगस्त तक जो कॉलेज बकाया फीस जमा नहीं करेंगे, उनको 18 से 24 अगस्त तक 500 रुपये प्रति छात्र और 25 से 31 अगस्त तक 1000 रुपये प्रति छात्र अर्थदंड देना होगा। अर्थदंड से बचने के लिए कॉलेज 17 तक फीस जरूर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed