फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   500-meter-long queue of vehicles on the expressway after Raksha Bandhan.

Agra News: रक्षाबंधन के बाद एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की 500 मीटर लंबी कतार

Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
500-meter-long queue of vehicles on the expressway after Raksha Bandhan.
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी लंबी कतार
फतेहाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लोगों के वापस लौटने और ड्यूटी पर जाने के चलते रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। टोल प्लाजा-21 पर लखनऊ से आगरा जाने वाली सात लाइनों में करीब 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की संख्या बढ़ने से एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। टोल पार करने में वाहन चालकों को करीब 10 से 15 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब तीन बजे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-21 पर वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। रक्षाबंधन के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस लौट रहे थे। इसके अलावा छुट्टी समाप्त होने के बाद लोग ड्यूटी और काम पर जाने के लिए भी लौट रहे थे। इसके चलते लखनऊ से आगरा जाने वाली सातों लाइनों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले तक वाहनों की कतार पहुंच गई। टोल पार करने के लिए वाहन चालकों को करीब 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वाहन धीमी गति से चलते रहे। हालांकि टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन

बताया गया कि सामान्य दिनों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा-21 से प्रतिदिन करीब 12 से 13 हजार वाहन गुजरते हैं। रक्षाबंधन के बाद रविवार को वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। शाम करीब आठ बजे तक वाहनों की संख्या सामान्य होने लगी और टोल प्लाजा पर यातायात पहले की तरह सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षाबंधन और बारावफात के कारण पिछले दो-तीन दिन से यातायात धीमी गति से निकल रहा था। रविवार दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच एक साथ बड़ी संख्या में वाहन एक्सप्रेसवे से गुजरे। इसके चलते सातों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। अब यातायात सामान्य हो गया है।
-प्रमोद धनगर, प्रोजेक्ट मैनेजर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed