फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 yards to the house mother cut off

50 गज के मकान के लिए मां को काट डाला

Sun, 19 Apr 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 19 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक बेटे ने मां की ममता को तार-तार कर रूह कंपा देने वाली घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह 50 गज के मकान के लिए बेटे ने मां को फावड़े से काट डाला। निर्मम हत्या के बाद शव को अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। घटना का पता तब चला जब मृतका का छोटा बेटा बाजार से घर लौटा। कमरा अंदर से बंद था, बाहर खून बिखरा देख उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रकाशनगर निवासी तेजसिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी विमला देवी (45), बड़ा बेटा राहुल उर्फ रामू (30) और छोटा कान्हा (15) है। बेटी गुड़िया की शादी हो चुकी है। 50 गज के दो कमरों के मकान में पूरा परिवार रहता है। मकान विमला देवी के नाम है। तेजसिंह ने बताया कि उनका बेटा राहुल कोई कामकाज नहीं करता। नशे का भी आदी है। आए दिन वह मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता था। मकान को बेचना चाहता था। राहुल की पत्नी बबिता भी उससे तंग आकर छह महीने से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। विमला देवी नशा न करने के लिए राहुल को टोकती थी। इससे वह झगड़ा भी करता था। शनिवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे तेज सिंह काम पर चले गए। तकरीबन 6:30 बजे विमला खाना बना रही थीं। उसने छोटे बेटे कान्हा को धनिया लाने के लिए भेज दिया। तभी बड़े बेटे राहुल ने विमला के सिर पर हैंडपंप के हत्थे से प्रहार किया। वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद वह मां को खींचकर अपने कमरे में ले गया। फावड़े से सिर और गर्दन पर कई वार करके हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही गड्ढा खोदकर शव को जमीन मेें गाड़ दिया। मां के दायें हाथ का पंजा गड्ढे से बाहर देखकर उसे भी फावड़े से काट डाला।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कान्हा धनिया लेकर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। बाहर खून देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे से आवाज सुनकर बाहर से कुंडी लगा दी। फिर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी आशा देवी और बबलू ने कमरे की दीवार की एक ईंट हटाकर देखा तो अंदर राहुल फावड़ा लेकर बैठा था। कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। कमरे से फावड़ा और हैंडपंप का हत्था बरामद किया। राहुल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तेज सिंह ने बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed