फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand withdrawn from merchant's bank account by Clone atm card in agra

व्यापारी के खाते से निकाले 50 हजार, क्लोन एटीएम कार्ड से रकम निकालने की आशंका

Fri, 03 Jan 2020 04:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from merchant's bank account by Clone atm card in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा में एक व्यापारी के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस की जांच में एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से रकम निकालने की बात सामने आई है। पुलिस बैंक से खाते की जानकारी जुटा रही है। इसके बाद रकम निकालने वाले की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहीद नगर निवासी अमीरुद्दीन का स्टोन आयटम का कारोबार है। फतेहाबाद रोड पर शोरूम भी है। छह सितंबर को वो कारोबार के सिलसिले में मुंबई गए थे। इसी बीच मोबाइल पर एक मैसेज आया। 
विज्ञापन


इसमें बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने की जानकारी थी। यह देखकर अमीरुद्दीन ने खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। कुछ दिन पहले वापस आए और बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, अमीरुद्दीन ने खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं देने की बात कही है। इससे आशंका है कि उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया गया है। इसके बाद खाते से रकम निकाली गई। जांच की जा रही है। जिस एटीएम से रकम निकाली गई, उसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed