{"_id":"60eca9468ebc3ecccd68870d","slug":"50-pillars-and-533-piles-are-ready-in-seven-months-agra-news-agr4995661190","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो : ताजनगरी में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, सात महीने में 50 पिलर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो : ताजनगरी में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, सात महीने में 50 पिलर तैयार
Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:10 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
आगरा में मेट्रो: मेट्रो रेल के लिए होता निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास के बाद मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ताजनगरी में मेट्रो का काम तेजी से किया है। सात माह में 50 पिलर का निर्माण कर लिया गया। हर चौथे दिन एक पिलर पूरा किया जा रहा है। अब तक 533 पाइल और 97 पाइलकैप का निर्माण किया जा चुका है। बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 10 डबल टी गर्डर एवं 14 पीयर कैप का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो टीम ने तय समय में 50 पीयर्स का निर्माण पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपीएमआरसी निर्धारित समय में इस प्राथमिकता कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले हिस्से में तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच एलीवेटेड भाग में कुल तीन स्टेशनों ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से ताज ईस्ट गेट एवं बसई स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
29.4 किमी होंगे दो कॉरिडोर
ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 किमी लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन एलीवेटेड होंगे।