{"_id":"613e3fb28ebc3eb6341b0d8c","slug":"50-patients-of-fever-admitted-in-district-hospital-mainpuri-news-agr507269581","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती हुए बुखार के 50 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती हुए बुखार के 50 मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 50 मरीज भर्ती कराए गए। वहीं 110 मरीजों को इमरजेंसी सेवा में प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिले में बुखार के मरीज बढ़ने के कारण जिला अस्पताल प्रशासन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को ओपीडी सेवा बंद होने के चलते जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
यहां कुल 70 मरीज भर्ती कराए गए जिनमें से 50 मरीज बुखार के थे। ईएमओ सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ को लेकर परेशान देखे गए। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों के साथ ही ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने ओपीडी भी संचालित की। उन्होंने इमरजेंसी की ओपीडी में बुखार के 110 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
रविवार को अस्पताल की ओपीडी बंद थी। लेकिन बड़ी संख्या में बुखार के मरीज अस्पताल पहुंचे। कुछ मरीजों ने सूचना सीएमएस को दी। सीएमएस ने ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि वे बुखार के मरीजों को ओपीडी के तहत भी उपचार दें। सीएमएस के निर्देश के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के बीच ओपीडी के मरीजों को भी उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में डेंगू के पांच मरीज भर्ती हैं। इनमें से एक मरीज को ठीक होने के बाद रविवार को जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीज तेेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष चार की हालत में भी सुधार है। उम्मीद है कि सोमवार को उनको भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए।