फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5 year old boy missing from wedding ceremony

Agra News: शादी समारोह से गायब हुआ 5 साल का बालक

Thu, 14 Nov 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
5 year old boy missing from wedding ceremony
कुरावली (मैनपुरी)। कस्बा स्थित एक मैरिज होम में माता-पिता के साथ शादी समारोह में आया 5 वर्षीय बालक लापता हो गया। जानकारी होने के बाद समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें तलाश में लग गईं। कुछ देर बाद बच्चे को सकुशल ढूंढने के बाद महिला एसआई ने परिजन के सुपुर्द करते हुए आगे से ध्यान रखे जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि 5 वर्षीय बालक आदर्श निवासी सराय थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद अपने माता-पिता के साथ कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी कार्यक्रम में आया था। सुबह करीब 10 बजे से वह लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पा रहा है। सूचना मिलने के बाद महिला एसआई साक्षी तोमर ने टीम के साथ बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली। इसके साथ ही बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। कुछ देर चली तलाश के बाद लापता आदर्श कस्बा में समारोह स्थल से कुछ दूर पर रोता हुआ मिल गया। पुलिस टीम उसे थाने ले गई और परिजन को बुलाया। एसआई ने बालक के पिता पूरन सिंह को बच्चे की सुपुर्दगी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed