फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5 gangsters booked for looting fertilizer trader's house and shooting the watchman

Agra News: खाद व्यापारी के घर लूट और चौकीदार को गोली मारने में 5 पर गैंगस्टर

Sun, 01 Jun 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
5 gangsters booked for looting fertilizer trader's house and shooting the watchman
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड पर 21 जनवरी को खाद व्यापारी के घर से लाखों रुपये की लूट और घिरने पर चौकीदार को गोली मारने वाले गैंग के सरगना सहित 5 साथियों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 21 जनवरी को स्टेशन रोड निवासी खाद व्यापारी नरसिंह नारायण गुप्ता के घर से बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटी थी। बदमाशों के भागने पहले ही गृहस्वामी व आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया था। घिरने के बाद लुटेरे चौकीदार को गोली मारकर करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गए थे। लूट करने वाले निखिल चौहान उर्फ नकुल निवासी गांव खरपरी गैंग के सदस्य हिमांशू उर्फ पियूष उर्फ भांजा उर्फ कट्टर बनिया निवासी धरमंगदपुर थाना कुर्रा हाल निवासी खरगजीत नगर, गिरीश उर्फ गोलू चौहान, राजा उर्फ नारायण मिश्रा और मयंक मिश्रा निवासी मंछना थाना एलाऊ को गिरफ्तार किया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैंग का सरगना निखिल चौहान उर्फ नकुल है। यह अपने चार साथियों के साथ संगठित गिरोह चलाकर आपराधिक घटनाएं करता है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने सरगना सहित सभी पांच लुटेरों के खिलाफ कोतवाली में गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed