{"_id":"67a517874533616b2508c0f0","slug":"49-buses-returned-from-kumbh-mela-kasganj-news-c-175-1-kas1002-127483-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: कुंभ मेले से लौटीं 49 बसें, यात्रियों को अब नहीं होना पड़ेगा परेशान; विधिवत रूटों पर दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: कुंभ मेले से लौटीं 49 बसें, यात्रियों को अब नहीं होना पड़ेगा परेशान; विधिवत रूटों पर दौड़ेंगी
Fri, 07 Feb 2025 02:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:10 PM IST
सार
कुंभ में 49 बसों के जाने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब ये बसें वापस आ गई हैं, जिसके बाद इन बसों को नियमित रूटों पर संचालित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विस्तार
कासगंज डिपो से प्रयागराज कुंभ मेले में लगाई गई 49 बसें बृहस्पतिवार को डिपो लौट आईं। बसों की कमी से परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब यात्रा में सहूलियत होगी।
शासन के निर्देश पर डिपो से प्रयागराज कुंभ के लिए निगम की 49 बसें भेजी गई। इन बसों के कुंभ मेले में चले जाने से स्थानीय एवं बाहरी यात्री को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। इस समय सहालग का सीजन होने से यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है।
बसों की संख्या घटने से यात्रियों को बस स्टैंड पर बसे के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता था। हालांकि कुंभ से लौटी 49 बसों को संचालन भी विभिन्न मार्गों पर कर दिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिल गई।