फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   48,391 degrees awarded to 37 colleges on the first day

पहले दिन 37 कॉलेज को 48,391 डिग्रियां प्रदान कीं

Thu, 16 Dec 2021 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
48,391 degrees awarded to 37 colleges on the first day
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के तीसरे चरण के डिग्री वितरण अभियान का बुधवार को आगाज हुआ। विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस से पहले दिन 48,391 डिग्रियां कॉलेजों को दी गईं। पहले दिन 01 से 100 कोड संख्या तक के कॉलेजों को बुलाया गया था। महज 37 कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि तीसरे चरण के अभियान में मुख्य रूप से सत्र 2016-17 की डिग्रियां दी जा रही हैं। इस दौरान सत्र 2017-18 व 2018-19 की बची हुई डिग्रियां भी कॉलेजों को दी जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही डिग्रियां कॉलेजों को निशुल्क छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करानी होंगी। डिग्री के लिए रुपये लिए जाने की शिकायत पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को 101 से 200 तक कोड वाले कॉलेजों को डिग्री लेने के लिए बुलाया गया है। अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दो चरणों के अभियान में सत्र 2018-19 और सत्र 2017-18 की कुल 1,64,734 डिग्रियां कॉलेजों को बांटी जा चुकी हैं। 2,38,487 डिग्रियां बांटी जानी थीं। इन सत्रों की 73,753 डिग्रियां बची हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed