फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   46 year old woman murdered in agra

आगरा: 46 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या, घर में पड़ा मिला शव, दामाद पर शक

Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
सार

महिला की हत्या का शव उसके दामाद पर है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
46 year old woman murdered in agra
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास में बुधवार को घर में अकेली 46 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि हत्या में महिला के दामाद पर शक है। पत्नी से आए दिन विवाद होने पर वो सास को जिम्मेदार मानता था। उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने कई जानकारी दी हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कांशीराम आवास निवासी रेखा अग्रवाल के पति राजकुमार अग्रवाल की मौत हो चुकी है। उनकी तीन बेटियां हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है। एक बेटी आभा कश्यप कांशीराम आवास, जबकि दूसरी मेघा दयालबाग में रहती है। रेखा अपनी छोटी बेटी हर्षिता के साथ रह रही थीं। मंगलवार को हर्षिता दयालबाग अपनी बहन के घर में रहने गई थी। 
विज्ञापन


बुधवार रात को रेखा से मिलने उनकी बहन आई थीं। वह घर में अंदर गई तो पलंग पर रेखा मृत मिलीं। उनके गले पर दुपट्टा कसा था। यह देखकर उन्होंने अन्य परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक, परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रेखा की बेटी आभा ने एक साल पहले विनय उर्फ विक्की कश्यप से प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने विनय पर शक जताया। वह रेखा के घर के पास ही रहता है। पुलिस ने उसकी तलाश की। वह मिल गया। उससे पूछताछ की गई। 

हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करता है विनय 
विनय सिकंदरा स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करता है। काफी दिनों से फैक्टरी बंद होने की वजह से काम पर नहीं जा रहा है। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। पत्नी अपनी मां के पास चली जाती थी। कई दिन तक वहीं पर रहती थी। वह पत्नी से झगड़े के पीछे सास रेखा को जिम्मेदार मान रहा था। उसे लगता था कि सास पत्नी को भड़काती हैं। उसे पता था कि साली हर्षिता बहन के घर गई है। 

विनय को बुधवार सुबह लोगों ने रेखा के घर के पास ही देखा था। उनकी हत्या बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे की गई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं। आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि उससे अभी और पूछताछ की जा रही है। 

मोहल्ले के लोगों को नहीं चला पता 
कांशीराम आवास में महिला की हत्या की घटना सुबह हुई थी, लेकिन लोगों को पता रात में चल सका। आरोपी रेखा की हत्या के बाद घर का गेट बंद करके गया था। पूरे दिन उनके यहां कोई नहीं आया। रात में बहन के आने पर पता चला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed