फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   46 Cross by rain and cold weather

46 पार मौसम को बारिश ने किया ठंडा

Sat, 11 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
46 Cross by rain and cold weather
Time, Quality, Innovation Emphasise exporter ' - फोटो : Amar Ujala
18 डिग्री की आई गिरावट चिलचिलाती गर्मी से राहत
विज्ञापन

 
46.3 डिग्री अधिकतम तापमान
28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान
46 डिग्री पारा शाम पांच बजे
40.4 डिग्री हुआ बादल छाने पर
28.5 डिग्री रह गया बारिश के बाद
3.2 मिमी रिकार्ड हुई बारिश
64 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी

बारिश की बूंदों ने शुक्रवार को गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन शाम को आई आंधी और बारिश ने चंद पलों में ही लोगों को राहत पहुंचा दी। शाम पांच बजे जहां पारा 46 डिग्री पर था, वहीं बारिश के बाद यह 28.5 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन दोपहर में गर्मी बनी रहेगी। 
शुक्रवार सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई, लेकि न उसके बाद फिर तेज धूप निकली और 11:30 बजे के बाद पारा 44 डिग्री को पार कर गया। मानो आसमान से दोपहर भर अंगारे बरसे। अपराह्न तीन बजे के बाद तो पारा 46.3 डिग्री पर पहुंच गया। तन झुलसाने वाली गर्मी में शाम छह बजे के बाद बादल छा जाने से राहत मिली। आंधी के बाद करीब आधा घंटे तक बारिश से तापमान में कमी आई। शुक्रवार को 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

बिजौली में पेड़ गिरने से एक घायल
आगरा। शुक्रवार शाम को आंधी-बारिश के दौरान शहर से देहात तक  कई जगह पेड़ टूट गए और होर्डिंग धराशाई हुए। किरावली, अछनेरा, बाह, एत्मादपुर, बरहन, पिनाहट, जैतपुर में विद्युत पोल और पेड़ टूटकर गिर गए। एत्मादपुर, बरहन में देर रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजौली में नीम का पेड़ टूटकर गिरने से बिजौली निवासी मुरली सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed