{"_id":"61993941030e5d6075190a85","slug":"45-thousand-rupees-withdrawn-from-the-consumer-s-account-should-be-returned-mainpuri-news-agr5152406194","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता के खाते से निकाले 45 हजार रुपये कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता के खाते से निकाले 45 हजार रुपये कराए वापस
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंक उपभोक्ता के खाते से साइबर शातिरों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने शनिवार को 45 हजार रुपये खाते में वापस कराए। टीम अब ठग की तलाश कर रही है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी सचिन कुमार कुछ दिन पूर्व घर पर थे। तभी उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह उनका रिश्तेदार बोल रहा है। फोन-पे के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि वह उनके खाते में 65 हजार रुपये डाल रहा है। इसके बाद साइबर ठग की ओर से एक लिंक भेजा गया। जैसे ही सचिन ने उसे खोला तो खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में एसपी अशोक कुमार राय से शिकायत की गई थी।
एसपी ने मामले की जांच साइबर/स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को दी थी। इसके बाद टीम के एक्सपर्ट विजय सिंह, सरयू, गौरव कुमार, महीपाल और मनोज कुमार जांच में जुट गए थे। जांच में पता चला कि सचिन के खाते से निकाले गए रुपयों से ऑनलाइन खरीद की गई है। इसके बाद टीम ने पीड़ित के खाते से निकाले गए 45 हजार रुपये फ्रीज करा दिए। शनिवार को टीम ने पीड़ित से धोखाधड़ी कर निकाले गए रुपये खाते में वापस कराए। साइबर सेल की टीम अब ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर की तलाश में जुटी है।