{"_id":"6aaef4f97e6fe5ebbb0768c0","slug":"441-complaints-received-at-samadhan-diwas-only-57-resolved-agra-news-c-25-1-agr1008-1164203-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समाधान दिवस में आईं 441 शिकायतें, सुलझीं केवल 57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समाधान दिवस में आईं 441 शिकायतें, सुलझीं केवल 57
Sun, 20 Sep 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते एडीएम सिटी यमुनाधर
- फोटो : Archive
आगरा। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 441 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 57 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
तहसील फतेहाबाद में अध्यक्षता एडीएम सिटी यमुनाधर ने की। यहां 37 शिकायतें मिलीं जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अहीरपुरा निवासी राकेश ने गांव के खड़ंजे पर जलभराव की समस्या उठाई। समाधान दिवस में एसडीएम स्वाति शर्मा, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, सीएमओ आगरा अरुण कुमार श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
तहसील किरावली में सबसे अधिक 160 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। वहीं, सदर तहसील में 109 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 24 का तत्काल निस्तारण हुआ। खेरागढ़ तहसील में पहुंचीं 45 शिकायतों में से 7 का मौके पर ही समाधान निकाला गया, जबकि अन्य बची हुई तहसीलों से आई 99 शिकायतों में से 10 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष बची सभी शिकायतों को समयबद्ध और पारदर्शी पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।