{"_id":"67475d4cf494ddbef60d7c9d","slug":"43378-students-gave-nipun-assessment-exam-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124288-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 43378 विद्यार्थियों ने दी निपुण एसेसमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 43378 विद्यार्थियों ने दी निपुण एसेसमेंट परीक्षा
Wed, 27 Nov 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में दो दिवसीय निपुण एसेसमेंट परीक्षा बुधवार को कड़ी निगरानी में शुरू हुई। पहले दिन 43378 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 1199 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस दौरान परीक्षक और विभागीय अधिकारी परीक्षा पर नजर बनाए रहे।जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के 985 प्राथमिक स्कूलों में शिक्षारत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की पहले दिन निपुण एसेसमेंट परीक्षा हुई। विद्यालयों को ही केंद्र बनाकर परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 44,577 परीक्षार्थियों में से 43378 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1199 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में नजर रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग से सभी जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षार्थियों की भाषा व गणित की परीक्षा हुई। ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। शिक्षकों ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके द्वारा दिए गए उत्तर को ओएमआर शीट पर भरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पवसरा, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र सोरोंजी एवं सहावर विकास क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर निरीक्षण किया। डीसी कमलेश ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन