{"_id":"61e3d386a36f08067d65d5f3","slug":"425-new-covid-patients-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: चार दिन बाद नए मरीजों की संख्या में कमी, 24 घंटे में 425 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: चार दिन बाद नए मरीजों की संख्या में कमी, 24 घंटे में 425 लोग संक्रमित मिले
Sun, 16 Jan 2022 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:42 PM IST
सार
जिले में 12 जनवरी से लगातार चार दिन 600 ज्यादा मरीज मिले थे। कोरोना की तीसरी लहर में सामूहिक रूप से संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। सामुदायिक संक्रमण की जांच के लिए दस दिन पहले सीरो सर्वे के नमूने भेजे गए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में चार दिन बाद कमी आई है। रविवार दोपहर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 5007 सैंपल की जांच में 425 लोग संक्रमित मिल हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3699 हो गई है। इससे पूर्व चार दिन से लगातार 600 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे थे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 22.67 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें कुल 30432 मरीज मिले, जिनमें 26274 ठीक हो चुके हैं। जबकि 458 की मौत हो गई। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर घटी है। चार जनवरी को स्वस्थ दर 97.79 फीसदी थी, जो शनिवार को 86.33 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
अब तक 50.24 लाख डोज लग चुके हैं
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ताजनगरी में तेजी से टीकाकरण हुआ। 12 महीने में टीके के करीब 50.24 लाख डोज लगाए जा चुके हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि बीते साल 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 31.97 लाख लोगों को टीका लगना है। इसमें से 31. 94 लाख लोगों को टीके का पहला डोज लगा है। इसमें से 18.25 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, इनको टीके के दोनों डोज लग चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के 8208 लोगों को बूस्टर डोज लग चुके हैं।