फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 employees including seven officers were found absent

सीडीओ के निरीक्षण में सात अधिकारी समेत 42 मिले अनुपस्थित

Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
42 employees including seven officers were found absent
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने शनिवार को सुबह सवा दस बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इसमें सात अधिकारियों समेत कुल 42 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचने के निर्देश हैं। शनिवार को सुबह ठीक दस बजे सीडीओ विनोद कुमार विकास भवन पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें सात जिला स्तरीय अधिकारियों समेत कुल 42 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) राजपाल सिंह भास्कर, सहायक अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) पारस जिंदल, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनीता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योती शाक्य, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) विवेका सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह शामिल हैं। अनुपस्थित अधिकारियों को सीडीओ ने चेतावनी जारी कर समय से कार्यालय आने के आदेश दिए हैं। 21 मार्च को सीडीओ ने विकास भवन का निरीक्षण किया था तब 26 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया इसके बाद भी सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed