{"_id":"5f468204089db46edd27f576","slug":"42-corona-positive-found-in-agra-on-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: फिर तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 2634 पर पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: फिर तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 2634 पर पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Thu, 27 Aug 2020 01:07 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का सैंपल लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ गई है। प्रशासन भी वायरस की चपेट में आ गया। बुधवार को 42 नए मरीज और मिले। इसके साथ संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2634 पर पहुंच गया है। 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 303 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल 2224 मरीज ठीक हो गए हैं। बुधवार को 24 घंटे में 3019 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जिले में कुल 105977 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 303 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 159 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। शहर व देहात में 155 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर सील
डीएम कंपाउंड स्थित सरकारी आवास में रहने वाले चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इस पर कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि हर हाल में मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
डीएम कंपाउंड में एक होमगार्ड, एक इलेक्ट्रिशियन, दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को लेवल-वन कोविड फैसिलिटी सेंटर में भर्ती कराया है। कलक्ट्रेट में मंगलवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद जोशी संक्रमित निकले थे। वह भी डीएम कंपाउंड में रहते हैं।
बुधवार को यहां 81 लोगों के रेंडम एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें ही चार संक्रमित मिले। उधर, अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आाई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व पंचम का स्टाफ व परिवार क्वारंटीन किया गया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर बंद रहेगा। परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।

डीएम स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव
डीएम कैंप ऑफिस में बुधवार को स्टाफ के 18 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले सप्ताह भी यहां कर्मचारियों के रेंडम एंटीजन टेस्ट हुए थे।
जनसुनवाई से संक्रमित हुए मजिस्ट्रेट
अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद कुमार जोशी की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में पता चला कि उन्हें संक्रमण जनसुनवाई के दौरान मिला। वह डीएम चैंबर में के कार्य दिवस अधिकारी के तौर पर जनता के प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई करते थे। आशंका है उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से संक्रमण मिला है।