फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनसंवाद रैली में अजित सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला

जनसंवाद रैली में अजित सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Thu, 10 Jan 2019 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
जनसंवाद रैली में अजित सिंह ने मोदी सरकार पर बोला  हमला

विज्ञापन
फिरोजाबाद । रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने गुरुवार को जनसंवाद रैली में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि मोदी ने नोटबंदी से रोजगार खत्म कर दिया है। सीमा पर आए दिन सैनिक शहीद हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का नुकसान कर दिया है। सबसे बुरी हालत किसानों की है। अब यह सब बहुत हो गया। अब मोदी के अच्छे दिन लद चुके हैं, जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।

गुरुवार को कोसीकलां मंडी समिति परिसर में आयोजित जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह ने 25 मिनट के भाषण में 20 मिनट तक प्रधानमंत्री पर हमला बोला। किसानों के बीच हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी का नारा देते हुए कहा कि सीमा पर पहले से चार गुना सैनिक मारे जा रहे हैं। सीमावर्ती गांव खाली हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी राज में सबसे बुरी हालत किसानों की है। बिजली, खाद महंगी हो गई। फसल बीमा के नाम पर किसानों के 16 हजार करोड़ रुपये प्राइवेट कंपनी को दे दिए। नोटबंदी से रोजगार खत्म कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं तक का पैसा नहीं छोड़ा। नीरव मोदी रकम लेकर भाग गया। उद्योगपतियों का 4.5 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, किसानों का दो लाख करोड़ रुपये माफ नहीं किया। अजित सिंह के निशाने पर मोदी ही नहीं अमित शाह और आरएसएस भी रहे।



कार्यक्रम को राजस्थान सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग, कैराना सांसद तबस्सुम बेगम, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकनाथ त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने संबोधित किया। प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां, जगपाल सिंह, डालचंद चौधरी, कुमरचंद रावत, जयवीर सिंह, कर्मवीर तोमर, ताराचंद गोस्वामी, जगदीश सुपानिया, एनपी सिंह, धर्म सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed