{"_id":"5c290410bdec225700508f87","slug":"41546191888-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर होटल और ढाबों पर पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर होटल और ढाबों पर पुलिस रखेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। नववर्ष के अवसर पर होटल और ढाबों पर होने वाले जश्न पर पुलिस की नजर रहेगी। वहीं पुलिस की टीमें इस बात पर भी नजर रखेगी कि होटल और ढाबों पर शराब न परोसी जाए। ऐसा करते पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामी और ग्राहक दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 2018 विदा हो रहा है, वहीं 2019 का आगाज होने जा रहा है। इन सब के बीच जश्न मनाने वाले युवाओं की कोई कमी नहीं है। प्रशासन भी जनता की खुशियों में कोई खलल नहीं चाहता।
इसके लिए एसपी, एएसपी ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जनपद भर में होटल, ढाबों आदि स्थलों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए हैं। जहां भी शराब पीने पिलाने का दौर चलेगा, वहां कार्रवाई होना तय है। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस कोई रियायत नहीं करेगी।
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। सुरक्षा की बात करें तो गली से लेकर प्रमुख चौराहा पर नए साल के जश्न के बीच पुलिस की कड़ी पहरेदारी रहेगी। इसके साथ ही किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर रवाना होने के लिए मोबाइल टीमें हर समय थाने पर उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा कोबरा मोबाइल, यूपी 100 लगातार गश्त करती रहेंगी। वहीं एसपी, एएसपी, सभी सीओ, थानाध्यक्ष भी गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रहेंगे।