फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निर्माणाधीन बैरकों के मसाले की होगी जांच

निर्माणाधीन बैरकों के मसाले की होगी जांच

Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बैरकों के मसाले की होगी  जांच
मैनपुरी। जिले के नोडल अधिकारी व रेशम विभाग के निदेशक नरेंद्र सिंह पटेल ने जिले के भ्रमण के दौरान जिला कारागार में निर्माणाधीन बैरकों व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर मसाला व ईंटों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निर्माणाधीन बैरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि लगने वाले दरवाजों, जंगलों, रेलिंग की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने प्लास्टर की गुणवत्ता पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए मसाले की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोग में लाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता पर भी असंतोष व्यक्त किया। जानकारी करने पर उन्होंने पाया कि बंदी बैरक का निर्माण 526.46 लाख की लागत से हो रहा है।
विज्ञापन


शासन द्वारा स्वीकृति धनराशि शत प्रतिशत अवमुक्त कर दी गई है, इसके बाद भी कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने बैरक नंबर एक के जीने की सीढ़ियां मानक के अनुसार न मिलने पर दोबारा निर्माण कराने के आदेश दिया। वहीं बीएसए कार्यालय में 2005 के बाद सेवा में आए शिक्षकों के न्यू पेंशन स्कीम में समय से फॉर्म न भरे जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सप्ताह में सभी के एनपीएस फॉर्म भरवाने के आदेश दिए। नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 2186 परिषदीय विद्यालयों में 1.38 लाख बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि 1028 निजी विद्यालयों में 1.64 लाख बच्चे हैं। उन्होंने एबीएसए, एबीआरसी से नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।


उन्होंने बीएसए को प्रमाणपत्र व अटैच किए गए शिक्षकों की सूची कारण समेत उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गांव गोद देकर कुपोषण से निजात दिलाने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ कपिल सिंह, पीडी सुरेश चंद्र मिश्रा, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed