फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बार एसोसिएशन चुनाव : 40 ने भरे नामांकन पत्र, नाम वापसी 10 को

बार एसोसिएशन चुनाव : 40 ने भरे नामांकन पत्र, नाम वापसी 10 को

Sat, 08 Dec 2018 08:55 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव : 40 ने भरे नामांकन पत्र, नाम वापसी 10  को
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 40 वकीलों ने नामांकन जमा कराए हैं। 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, सहायक चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, आनंद कुमार सिंह यादव के समक्ष वकीलों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव, एमपी सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, रवि प्रकाश, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सचिव पद के लिए विश्व विमोहन राजपूत, भुवनेश कुमार, ब्रजेंद्र यादव, अनिल चौहान, एमपी सिंह, सौरभ चतुर्वेदी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए मुनेंद्र सिंह, बिंदु कुमारी यादव, राहुल कुमार सिंह, सह सचिव पद के लिए मनोज कुमार वर्मा, अनुज कुमार, संजीव कुमार, ऑडिटर के लिए शिवम कटियार ने नामांकन जमा कराए हैं।
विज्ञापन


सदस्य कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए संतोष यादव, विनीता भदौरिया, अनुपम कुमारी सिंह, रीता नैयर, राजरंजन प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, अबधेश कुमार सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, देवेश कुमार, प्रेमबाबू, अजय कुमार यादव, हंसराज सिंह, अनिल कुमार, रनवीर सिंह पाल, अभय प्रताप सिंह, अरुण बाजपेई, सर्वेश कुमार यादव, विश्वजीत सिंह, जयश्री, शिवम कटियार, अब्दुल नईम ने नामांकन जमा किए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर को नामंाकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी होगी। 20 दिसंबर को पदाधिकारियों के लिए एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्विरोध निर्वाचन तय
बार एसोसिएशन के चुनाव में ऑडिटर पद के लिए एकमात्र शिवम कटियार ने ही नामांकन किया है। किसी दूसरे प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed