{"_id":"5bfeca71bdec22419c5f0d80","slug":"41543424625-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित एसओसी चकबंदी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में अनुपस्थित एसओसी चकबंदी को कारण बताओ नोटिस
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अनुपस्थित एसओसी चकबंदी को कारण बताओ नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आयुक्त, निदेशक उद्योग कानपुर उप्र एवं जिले के नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। नोडल अधिकारी ने समीक्षा के दौरान हिदायत देते हुए कहा कि जिले में मोटे धान की उपज के सापेक्ष खरीद क्यों नहीं हो रही है। यह स्थिति काफी निराशाजनक है। सभी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, शासन द्वारा जो भी लक्ष्य आवंटित किया गया है, उसकी पूर्ति न होने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोडल अधिकारी ने एसओसी चकबंदी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनकी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए, एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स के तहत भूमाफियाओं को चिह्नित कर कार्यवाही की जाए। आगामी 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन कराया जाए। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर आदि अवश्य लगाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके। जिले की की सड़कों को शीघ्र गड्डा मुक्त किया जाए। बैठक में डीएम आईपी पांडेय, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त एंव राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एएसपी संजय कुमार, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, एसडीएम शिव सिंह, एएसडीएम रामशंकर, डीडीओ एसएन कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, डीएसटीओ रमेश चंद्र, सहायक निदेशक सूचना यतीश चंद्र गुप्ता, बीएसए एसके शुक्ल, डीपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी आदि मौजूद रहे।